Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंशिका हत्याकांड : 48 घंटे में पकड़ा गया आरोपी मंगेतर फौजी, कबूला अपराध

September 26, 2025

अंशिका हत्याकांड : 48 घंटे में पकड़ा गया आरोपी मंगेतर फौजी, कबूला अपराध

जोल: पुलिस चौकी जोल के तहत ग्राम पंचायत बैरियां में हुई अंशिका की हत्या के दूसरे आरोपी जो कि भारतीय सेना में कार्यरत है, को पुलिस द्वारा जम्मू से हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी प्रवेश कुमार को लेकर चौकी जोल पहुंची जहां प्रारंभिक पूछताछ में उसने अंशिका की हत्या कर शव को जलाने की बात को कबूल करते हुए कहा कि इस सारी घटना को उसके द्वारा ही अंजाम दिया गया है। आरोपी प्रवेश कुमार ने बताया कि वह अंशिका के साथ शादी नहीं करना चाहता था, जबकि उसके द्वारा उस पर बार-बार शादी करने का दवाब बनाया जा रहा था।

इसी के चलते उसने संयोजित ढंग से मंगलवार रात को अंशिका को मिलने के बहाने सुनसान जगह पर बुलाया और उसका कत्ल कर शव को झाड़ियों के बीच डालकर आग लगा दी। प्रवेश कुमार द्वारा अपने चाचा की इस पूरे हत्या के प्रकरण के बारे में पूछने पर उसने इतना ही बताया कि चाचा संजीव कुमार उसे छोड़ने अपनी गाड़ी में जम्मू गया था। पुलिस द्वारा शुक्रवार को आरोपी दोनों चाचा-भतीजा का मैडीकल करवाकर उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि अंशिका की हत्या के बाद उसके शव को उसने ही जलाया है बाकी छानबीन जारी है। इस पूरे प्रकरण में उसके साथ और कौन था इसकी जांच अभी चल रही है।

ये भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: केवल महिलाओं के लिए हैं ये सरकारी योजनाएं, मिलता है 8.2 प्रतिशत तक का ब्याज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें