Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा चुनावों से पहले JP Nadda से मिलने पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री Kangana Ranaut

December 17, 2023

लोकसभा चुनावों से पहले JP Nadda से मिलने पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री Kangana Ranaut

कुल्लू (सृष्टि) : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके निवास स्थल शास्त्री नगर में मिलने के लिए पहुंची। बॉलीवुड अभिनेत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ करीब 1 घंटे तक चर्चा की। बता दें कि बीते दिनों कंगना विनोद विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित सोशल मीडिया मीट के दौरान बिलासपुर गई थी। उसके बाद कंगना अपने मनाली घर पर वापस लौट गई है। जहां पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की आने की जानकारी मिलने पर रविवार को कंगना उनसे मिलने के लिए उनके निवास स्थान शास्त्री नगर पहुंची। बीते कुछ समय से कंगना रनौत के चुनाव लड़ने की बात मंडी संसदीय क्षेत्र से चल रही है।

वहीं लगातार कंगना रनौत भी भाजपा के तमाम बड़े नेताओं से अपना संपर्क बनाए हुए हैं। जहां बीते दिनों कंगना रनौत देश के प्रधानमंत्री सहित बड़े नेताओं से मुलाकात कर रही है तो वहीं बिलासपुर में हुए आरएसएस के कार्यक्रम में भी जिस तरह से कंगना ने अपनी भागीदारी जताई, उसके बाद से कंगना रनौत के मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चाएं बढ़ गई है। वहीं आज एक बार फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनका मिलने पहुंचना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस तरह से कंगना लगातार भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रही है। उसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कंगना रनौत आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी हो सकती है। या फिर भाजपा कंगना को आने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान अपना ब्रांड एंबेसडर के तौर पर भी आगे ला सकती है।

कंगना रनौत बीते कई समय से भाजपा के समर्थन में दिखती आई है। मूलतः मंडी जिले से संबंध रखने वाले कंगना रनौत का एक घर अब मनाली में भी है। जिसके चलते मंडी संसदीय क्षेत्र से इन दोनो जिलों से उनका संबंध और गहरा होजता है। माना ये जा रहा है की कही भाजपा इस बार अपने प्रत्याशी के रूप में इस लोकसभा सीट से कहीं कंगना रनौत को अपने प्रत्याशी के रूप में उतर सकता है। हिमाचल में विधानसभा चुनावों के हार के बाद अब भाजपा पूरी कोशिश करेगी की लोकसभा चुनावों में चारों की चारों सीटों पर जीत हासिल करें। जिसके लिए मंडी संसदीय सीट जिस पर अभी कांग्रेस पार्टी की सांसद है, उनकी टक्कर में भाजपा को एक दमदार कैंडिडेट उतरना जरूरी है। ऐसे में कंगना रनौत की पॉपुलैरिटी और राजनीति में दिलचस्पी देखते हुए यही कयास लगाए जा रहे है की शायद भाजपा इस बार कंगना रनौत पर दाव खेल सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें