तीन राज्यो में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद 2023 में मोदी सरकार फिर लगाएगी हैट्रिक : जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का सुंदर नगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव विंदल ,पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ,सुंदर नगर के विधायक राकेश जम्वाल के साथ ओपन जीप में जवाहर पार्क से रेस्ट हाउस चोक तक जन अभिवादन किया गया। उसके बाद जिला.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का सुंदर नगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव विंदल ,पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ,सुंदर नगर के विधायक राकेश जम्वाल के साथ ओपन जीप में जवाहर पार्क से रेस्ट हाउस चोक तक जन अभिवादन किया गया। उसके बाद जिला संगठनात्मक सुंदर नगर कार्यलय का लोकार्पण किया। इसके बाद जन सभा को सम्बोधित करने पहुंचे। इस मौके पर उन्हें टोपी शाल पहनाकर और तलवार भेंट की गई। सबसे पहले सुंदर नगर के विधायक राकेश जम्वाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सुंदर नगर का सौभाग्य है कि आज स्वयं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पधारे है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रति पक्ष व पूर्व मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर ने जन सभा को सम्बोधित किया। जेपी नड्डा ने भारत माता के उदघोष के साथ कहा कि इस बार तीन राज्यो में भाजपा की प्रचंड जीत के साथ ये तय जो गया है कि 2024 में भी मोदी सरकार की हैट्रिक लगने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उसका श्रेय नरेंद्र मोदी को जाता है। जो आज दुनिया मे सशक्त राजनेता के रूप में विश्व नेता मने जाते है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की काठ की हांडी ज्यादा दिनों तक नही चलने वाली है। उन्होंने कहा कि आपदा में केंद्र सरकार ने हर मदद हिमाचल सरकार को भेजी है। जबकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मंत्री और कॉंग्रेस के पदाधिकारी कहते है कि केंद्र सरकार ने कुछ नही दिया। उन्होंने कहा कि आज वह इस जनसभा में वह सब आंकड़े लाये है । जब जब केंद्र सरकार आपदा से लेकर अब तक हजारों करोड़ की मदद भेजी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इन चुनावों में तीन राज्यो में हैट्रिक लगाई है। उसी तरह से हिमाचल को भी चारो सीटे जीतकर चौका लगाना है। उन्होंने कहा कि अब सभी को कमर कसनी है कि अभी से लोक सभा चुनावो के मध्यनजर रखते हुए तैयार होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ बोलकर ठगती है। इसलिए केंद्र में मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश मे 900 कार्यलय बना रही है। जिसमे 500 कार्यलय बन चुके है। जबकि सुंदर नगर में भाजपा का यह चौथा कार्यलय समर्पित कर दिया है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह,पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर,गोविंद सिंह ठाकुर सहित मंडी जिला के 9 भाजपा विधायक ,सुंदर नगर जिला संगठनात्मक के अध्यक्ष हीरा लाल ,भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा सहित भाजपा पदाधिकारी ,कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

- विज्ञापन -

Latest News