Site icon Dainik Savera Times

दिवाली – भाईदूज के बाद अपने-अपने कार्यस्थलों पर वापस लौटने लगे कामकाजी लोग

ऊना: दिवाली और भाई दूज के त्योहारों की छुट्टियां खत्म होते ही कामकाजी लोग अपने-अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने लगे हैं, जिसके बाद एक बार फिर ऊना से बाहरी राज्यों और औद्योगिक क्षेत्रों की ओर सफर शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्र की रौनक के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था में भी तेजी लौट आई है। इसी के चलते बुधवार और वीरवार को ऊना बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। बस अड्डे पर सुबह से ही टिकट काऊंटर पर लंबी कतारें लगी रहीं। त्योहारों के बाद बढ़ी यात्रियों की संख्या को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। निगम प्रबंधन ने वीरवार को चंडीगढ़, बद्दी और होशियारपुर के लिए 25 अतिरिक्त बसें चलाई हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

वहीं, आरएम सुरेश कुमार और अड्डा इंचार्ज राजिन्द्र कौशल ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों तक भीड़ का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्टाफ और नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों को सफर में कोई असुविधा न हो, उसके लिए एचआरटीसी कीअतिरिक्त बसें चलाई गई है जिसमें बुधवार को चंडीगढ़, बद्दी और होशियारपुर के लिए कुल 20 बसें अतिरिक्त लगाई गई थी। वहीं वीरवार को कुल 25 बसें अतिरिक्त चली, जिसमें चंडीगढ़ के लिए 11, बद्दी 5 और होशियारपुर के लिए 9 बसें अतिरिक्त चलाई गई, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिली।

ये भी पढ़ें- Rashifal 8 March 2026 : रंग पंचमी पर इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में होगा बड़ा बदलाव

Exit mobile version