Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

ताजा बर्फबारी के बाद सोलंग नाला में उमड़ा सैलानियों का सैलाब

January 13, 2023

ताजा बर्फबारी के बाद सोलंग नाला में उमड़ा सैलानियों का सैलाब

मनाली : मनाली सहित समूची घाटी में सदिर्यों की पहली बर्फबारी के वाद मनाली मनाली की प्रकृतिक सुंदरता का 4 चांद लग गए हैं। ताजा बर्फबारी के चलते मनाली आए सैलानियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। बुधवार को हुई बर्फबारी के बाद वीरवार को सोलंग नाला में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी सोलंग नालर पहुंचे। सोलंग नाला में बर्फ देखने और लुफ्त उठाने के लिए सैलानियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं पर सैलानी सोलंग नाला में बर्फबारी में स्नो स्कूटर, स्लैंजिंग, पैरा गलाइडिंग, होरस राईंडिंग का आनंद ले रहे हैं।

मनाली आए दिनेश अग्रवाल और कृतिका अग्रावल ने बताया कि मनाली तो पहले ही बहुत ही सुन्दर है, लेकिन बर्फबारी ने मनाली की सुन्दरता को और बढा दिया है उन्हें बर्फबारी के वाद मनाली बहुत अच्छा लग रहा है कहा कि वह सोलंग नालर ताजा बर्फबारी देखने और आनंद लेने के लिए आए हैं। उन्होंने पहली बार बर्फ देखा है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान मुकेश ठाकुर ने बताया कि मनाली में हुई बर्फबारी पयर्टन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है तथा ऐसी ही बर्फबारी होती रही तो मनाली सर्दियों में भारी संख्या में सैलानी आएंगे और मनाली के रूके पड़े पयर्टन सीजन रफ्तार मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें