Site icon Dainik Savera Times

चुनाव संपन्न होने के बाद एक्शन मोड में दिखे विधायक कैप्टन रंजीत, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का किया दौरा

सुजानपुर: नवनिर्वाचित विधायक सुजानपुर कैप्टन रंजीत ने चुनाव संपन्न होने के बाद एक्शन मोड में काम करना शुरू कर दिया है बताते चलें कि विधायक कैप्टन रंजीत गुरुवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचे यहां पर उन्होंने उपचारधीन रोगियों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना कैप्टन रंजीत इससे पहले बुधवार को राजधानी शिमला में पहुंचे थे यहां पर उन्होंने विधायक बनने के बाद सबसे पहले प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की थी गुरुवार को जिला हमीरपुर में वापस आते ही उन्होंने लोगों से मिलने का कार्य शुरू कर दिया विधायक कैप्टन रंजीत को सूचना मिली थी कि उनके एरिया के कुछ लोग मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचारधीन है जैसे ही उन्हें इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने अपना काफिला मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की ओर कर दिया यहां पहुंचकर उन्होंने उनसे मुलाकात की उनका हाल-चाल जाना और किसी भी तरह की कोई कमी किसी को ना आए इसको लेकर उच्च दिशा निर्देश दिए।

Exit mobile version