Site icon Dainik Savera Times

दैनिक सवेरा द्वारा किए गए खुलासे के बाद कुंभकर्णी नींद से जागी पुलिस

चंडीगढ़: ऊना में खनन माफियाओं का बोलबाला है और इस सारे अवैध खनन का सूत्रधार ढिल्लू नाम का व्यक्ति है जिसको लेकर दैनिक सवेरा पिछले कई दिनों से प्रमुखता से खुलासे कर रहा है। गौरतलब है कि दैनिक सवेरा द्वारा लगातार किए गए खुलासों के बाद हिमाचल पुलिस जाग गई है अब देखना होगा कि खनन माफियाओं पर कार्रवाई का यह जज्बा कब तक कायम रहता है या यह मुस्तैदी सिर्फ खानापूर्ति के लिए दिखाई गई है? बता दें कि बुधवार देर रात से वीरवार सुबह तक ऊना जिले को पुलिस ने छावनी में तबदील कर दिया था और खनन से जुडे वाहनों पर ऊना के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रही। हरोली से लेकर अम्ब और गगरेट के इलाकों में भी पुलिस मुस्तैद दिखी। ऊना के एसपी आईपीएस राकेश सिंह खनन माफिया पर नकेल कसने के लिए खुद फील्ड पर देर रात तक अपनी टीम के साथ चैकिंग करते देखे गए। पुलिस की इस हरकत से खनन माफियाओं में डर का माहौल है। अब देखना होगा कि यह डर कितने दिन तक कायम रहता है। गौरतलब है कि ऊना जिले के अवैध खनन माफिया ढिल्लू की शिकायत सैंट्रल एजैंसी ईडी तक पहुंच गई है। शिकायत को लेकर जल्द जांच शुरू हो सकती हैं। दैनिक सवेरा की नजरें ऊना के खनन माफिया ढिल्लू और पुलिस की कार्रवाई पर बनी रहेगी।

Exit mobile version