Site icon Dainik Savera Times

पालमपुर के आईमा में घर में लगी आग, किरायेदार का लाखों का सामान जलकर हुआ राख

पालमपुर (जसवंत कठियाल) : सोमवार सुबह ही पालमपुर के आईमा में एक मकान में आग लगने से किरायेदार का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार सुनील कुमार निवासी वियाडा तहसील पालमपुर जो कि आईमा में किराए के मकान में रहते हैं। सुबह घर में आग लगने से उनके कमरे व बाथरूम में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।

आग लगने से कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया आग से लगभग 5/ 6 लाख रुपए नुकसान बताया जा रहा है। भयंकर आग पर अग्निशमन विभाग तथा स्थानीय लोगों ने कडी मशक्कत से काबू पाया। इससे मकान का भी लाखों का नुकसान हुआ है। इस मामले में पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है वहीं आगामी छानबीन जारी है।

ये भी देखें : भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को एफटीए पर करेंगे हस्ताक्षर, बोले प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन

Exit mobile version