
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस भी अब सक्रिय हो गया है। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में जिला कुल्लू युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं इस दौरान जिला कुल्लू युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कार्तिक चौधरी और अन्य युवाओं ने भी संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम निर्णय लिए।
प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस सरकार के मिशन रिपीट को लेकर युवा कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में हर महीने युवा कांग्रेस की जो बैठक आयोजित की जा रही है। उस बैठक में वह खुद भाग ले रहे हैं और आगामी चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई जा रही है। अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के प्रयासों से आज हजारों युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार भी मिला है। ऐसे में युवा भी आज प्रदेश सरकार के साथ है और युवाओं के सहयोग से एक बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपना मिशन रिपीट करेगी।
📍 Location: Kullu (Kullu)