Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रधानाचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

August 1, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रधानाचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

कुल्लू: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज़िला कुल्लू द्वारा अपनी प्रदेश स्तरीय विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानाचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ज़िला कुल्लू की इकाई, हरिपुर(मनाली) इकाई, बंजार इकाई द्वारा प्रधानाचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। ऐसे में विद्यार्थी परिषद के द्वारा छात्रों के हितों को लेकर तीन प्रमुख मांगे रखी गई है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज़िला कुल्लू के जिला संयोजक ऋतिक कार्तिक ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम के मुख्य तीन मांगे रखी गई है। जिसमें पहली मांग है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा 25 से 30 प्रतिशत की गई फीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाएँ। वहीं दूसरी मांग डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में 50 से 60 प्रतिशत की गई फीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापिस लेना और तीसरी मांग हिमाचल प्रदेश में छात्र संघ चुनाव तत्काल प्रभाव से वहाल करने की की गई है।

ऐसे में इन प्रमुख माँगो को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलन करेगी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज़िला कुल्लू का कहना है कि यदि जल्द से जल्द इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र रूप धारण करेंगी,जिसकी ज़िम्मेवार प्रदेश सरकार स्वयं रहेगी।

📍 Location: कुल्लू (KULLU)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें