Site icon Dainik Savera Times

भाजपा के सभी मोर्चों ने सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, गारंटियों को लेकर घेरी सुक्खू सरकार

शिमला: प्रदेश सरकार की नीतियों और विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला के संयुक्त मोर्चा ने गुरुवार को सीटीओ चौक पर धरना-प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चुनाव के दौरान किए गए वादों एवं गारंटियों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता से कई बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद इन गारंटियों को पूरा करने की दिशा में अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी प्रदेश सरकार को विभिन्न जनहित के मुद्दों पर घेरा। भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और सरकार को उसके वादों की याद दिलाती रहेगी। प्रदर्शन में भाजपा शिमला से प्रत्याशी रहे संजय सूद और रवि मेहता भी मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सहायता, दो लाख नौकरियां, दो रुपये प्रति किलो गोबर खरीद सहित कांग्रेस की चुनावी गारंटियों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन उनमें से कई वादे अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाए हैं। प्रदर्शन में किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजीव देश्टा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डेजी ठाकुर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जय चंद नेगी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पूर्ण मल और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित ठाकुर सहित विभिन्न मोर्चों के प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सत्य प्रकाश मानक, राजेंद्र झीना, निगम पार्षद कमलेश मेहता, निशा ठाकुर, कल्याण धीमान, आशा शर्मा, बिटु पाना, पूर्व पार्षद रजनी सिंह, पार्षद रचना जिन्ना, पूनम डमॉल, मंडलाध्यक्ष पिंकू, संजीव चौहान, राजीव पंडित, यशपाल ठाकुर, दिनेश ठाकुर, अंशुल सकलानी, जिला उपाध्यक्ष सुशील चौहान, जिला मीडिया विभाग प्रमुख एवं प्रवक्ता वीरेंद्र शर्मा, गौरव कश्यप, किशोर ठाकुर, जितेंद्र सिंह, कल्पी शर्मा, अमृता चौहान, राजू ठाकुर, पूनम शर्मा, संजीव ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष तरुण राणा, नवीन सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📍 Location: शिमला (शिमला)

Exit mobile version