Site icon Dainik Savera Times

Amritpal Singh मामला : Himachal-Punjab सीमा पर पुलिस की नाकेबंदी, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर

ऊना (राजीव भनोट/लखबीर लक्की) : पंजाब में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की गिरफ्तारी से संबंधित कार्यवाही के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश की पंजाब से सटी सीमाओं पर नाकेबंदी की गई हैं। गहन जांच के बाद ही आवाजाही हो रही हैं। पुलिस द्वारा चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। पंजाब में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की गिरफ्तारी से संबंधित शनिवार से शुरू हुई कार्यवाही का प्रभाव अब दूसरे राज्यों पर भी नजर आने लगा है। विशेष रूप से पंजाब से सटे राज्यों में यह प्रभाव दिखना शुरू हो गया है।

हिमाचल प्रदेश में भी पंजाब से सटी सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी गई है। प्रदेश में प्रवेश करने वाले और प्रदेश से बाहर जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की बारीकी से जांच की जा रही है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं दी जा रही है। राज्य के ऊना जिले में भी पंजाब से जुड़ी सीमाओं पर पुलिस बल की अतिरिक्त संख्या तैनात कर दी गई है। प्रत्येक संदिग्ध पर पुलिस बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। प्रदेश की शांति व्यवस्था को भंग ना हो इसके लिए हिमाचल पुलिस द्वारा चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। यही नहीं पुलिस ने लोगों से भी इस मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह को फैलाने से बचने की अपील की है।

Exit mobile version