Site icon Dainik Savera Times

हिमचाल के नेरूवा फेडजपुल मार्ग पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत

हिमचाल: आज बुधवार दोपहर बाद नेरूवा फेडजपुल मार्ग पर एक ऑल्टो कार नंबर HP08A 6259 हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी में एक व्यक्ति सवार था। जिसकी मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान भोप सिंह (42) पुत्र हरी राम गांव रमदाडा़ डाकघर टेलर तहसील नेरूवा जिला शिमला के रूप में हुई है। गाड़ी की दुर्घटना जमराडी बेरियर से लगभग 3 किलोमीटर बथाल नामक स्थान पर हुई। पुलिस सूचना मिलने पर पहुंच गई है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरूवा अस्पताल भेज दिया गया है। दुघर्टना के कारणों का अभी पता नही चल पाया है।

Exit mobile version