Site icon Dainik Savera Times

ऊना में छुट्टी पर घर आया आर्मी जवान स्वां नदी में डूबा, मौत

ऊना: जिला के भैरा में स्वां नदी में एक आर्मी जवान डूबने की जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक आज थाना हरोली के अंतर्गत गाव पंजावर अपर मे भरत सिंह पुत्र किशन चंद व उम्र 25 साल जोकि आर्मी मे है, आर्मी से छुट्टी पर घर आया था और अपनी कार से स्वा नदी को पार कर रहा था। उसके साथ उसका भांजा भी साथ में था। कार स्वा नदी में फसने के कारण आर्मी जवान के कपड़े कीचड़ से खराब हो गए जिसको धोने के लिए बह नदी के करीब गया और स्वा नदी अचानक पैर फिसलने से वह नदी के गहरे पानी में गिर कर डूब गया। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस और गांव के लोगो को दी गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आर्मी जवान को बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसको तुरंत अस्पताल इलाज के ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव वासियों के मुताबिक यह आर्मी जवान कुछ दिन पहले ही अपने घर छुट्टी पर आया हुआ था। अचानक इस प्रकार हादसा होने से पूरा गांव सदमे में है।

Exit mobile version