Site icon Dainik Savera Times

कुल्लू में HRTC बस के नीचे आने से बुजुर्ग की हुई मौत

जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में एच आर टी सी की बस के नीचे आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। वही, बंजार पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया हैं और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा हैं। पुलिस की टीम ने बस के चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया हैं और आगामी कारवाई की जा रही हैं। बंजार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहर सिंह निवासी टघियार डाकघर मोहनी ने मामला दर्ज करवाया हैं कि वह शलाड गांवमें दुकानदारी करता हैं । बीती शाम के समय जब वो अपनी दुकान में मौजूद था तो वही, दुकान के बाहर गांव शलाड का बस स्टाप है। उसी वक्त HRTC बस न0 HP66 3482 जिस पर रुट बन्जार ग्राहो बन्जार का बोर्ड लगा था और यह 42 सीटर बस है।

इस दौरान देवी सिंह S/O दिले राम गांव मेहड़ डा0 चेथर जो बस आने से पहले इसकी दुकान में बैठा था। जब बदनआई तो यह बाहर निकलकर घर की तरफ जाने लगा। बस में उसी वक्त सवारीयां चढ़कर वस जाने लगी। तो उस वक्त देवी सिंह उम्र 76 भी बस की दाहिनी तरफ पैदल जा रहा था। उसी दौरान देवी सिंह अचानक इस बस के पिछले दाई टायर की चपेट में आ गया और बस का टायर इसके शरीर के ऊपर से आगे निकल गया। करीव 50 मीटर आगे जिसके चलते देवी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वही, इस बारे बंजार पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने बस के चालक (HRTC) खाविन्द्र सिंह VPO परवाड़ा तह0 चच्योट जि0 मण्डी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया हैं। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम करने की बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Exit mobile version