Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anand Toyota की नई Toyota Innova Hycross शिमला में भी हुई लॉन्च, देखें फीचर्स

February 16, 2023

Anand Toyota की नई Toyota Innova Hycross शिमला में भी हुई लॉन्च, देखें फीचर्स

शिमला : आनंद टोयटा की नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस बाजार में लॉन्च हो गई है। भारतीय बाजार में लॉन्च करने के साथ ही इस नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को शिमला में भी लाँच किया गया । शिमला में इस अवसर पर कंपनी के सहायक महाप्रबधक संजय चौहान मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने कहा कि टोयोटा ने अपनी इस बहुप्रतीक्षित मल्टी पर्पस व्हीकल (एमपीवी) को नवंबर में पेश किया था जिसके बाद अब इसकी कीमतों का एलान कर दिया है। टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की कीमत 18.30 लाख रुपये से शुरू होकर 28.97 लाख रुपये तक जाएगी। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। यह एक सेल्फ-चाजिर्ंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (एसएचईवी) है। सेल्फ-चाजिर्ंग हाइब्रिड वर्जन तीन वैरिएंट्स जेडएक्स (ओ), जेडएक्स और वीएक्स में उपलब्ध होगा।

वीएक्स वैरिएंट को 7-सीटर और 8-सीटर कॉन्फिगरेशन में बेचा जाएगा। वहीं पेट्रोल वर्जन दो ट्रिसजी और जीएक्स में उपलब्ध होगा, जिसमें दोनों वर्जन 7-सीटर और 8- सीटर में उपलब्ध होंगे। चौहान ने कहा कि नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को अनुठे ढंग से डिजाइन किया गया है । इनोवा हाइक्रॉस टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेर (टीएनजीए) प्लेटफॉर्म पर आधारित है। पारिवारिक जरूरतों के लिए डिजाइन की गई, फीचर्स से भरपूर नई इनोवा हाइक्रॉस ग्लैमर, मजबूती, आराम, सुरक्षा और एडवांस्ड टैक्नोलॉजी प्रदान करने वाले हर मौके के लिए एक वाहन है। नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को 2 पेट्रोल वेरिएंट और 3 हाइब्रिड वेरिएंट में बेचा जाएगा।

नई इनोवा हाइक्रॉस टीएनजीए 2.0 लीटर के साथ 5वीं पीढ़ी के सेल्फ- चाजिर्ंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिस्टम मिलता है जिसमें 4 सिलेंडर गैसोलिन इंजन और ई-ड्राइव अनुक्रमिक शिट के साथ एक मोनोकॉक फ्रेम 137 केडब्ल्यू (186 पीएस) का अधिकतम पावर आउटपुट देता है, जो तेजी से एक्सीलरेशन देता है और सेगमेंट माइलेज में बेस्ट है। यह वाहन टीएनजीए 2.0 लीटर 4-सिलेंडर गैसोलिन इंजन के विकल्प के साथ आता है जो 128 केडब्ल्यू (174 पीएस) का आउटपुट देने वाले चुनिंदा ग्रेड में डायरेक्ट शिट सीवीटी से जुड़ा है।

नई इनोवा हाइक्रॉस में टोयोटा से टी सेंस (टीएसएस) जिसे भारत में पहली बार टोयोटा वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने और सभी ग्राहकों को मन की शांति प्रदान करने के लिए पेश किया गया है। सुरक्षा पैकेज में डायनैमिक रडार क्रूज कंट्रोल (डीआरसीसी), लेन ट्रेस असिस्ट (एलटीए), ऑटो हाई बीम (एएचबी), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर (बीएसएम) सिस्टम, प्रीकोलिजन सिस्टम और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट सिस्टम शामिल हैं। अन्य फीचर्स में 6 एसआरएस एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पाकिर्ंग ब्रेक, रियर डिस्क ब्रेक, व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, डायनेमिक बैक गाइड के साथ एक पैनोरमिक व्यू मॉनिटर और फ्रंट व रियर पाकिर्ंग सेंसर शामिल हैं।

लुक और डिजाइन

नई इनोवा हाइक्रॉस में एक मजबूत, ठोस बाहरी डिजाइन है और यह निश्चित रूप से आपका ध्यान आकर्षित करेगी। उभरी हुई बोनट लाइन, एक बड़ी हेक्सागोनल गनमेटल फिनिश ग्रिल, ऑटोमैटिक एलईडी हेडलैंप, सुपर क्रोम अलॉय व्हील्स, और एक चौड़ा बपर इसके मजबूत लुक को और ठोस बनाते हैं। नए इनोवा हाइक्रॉस के एसयूवी रुख को बढ़ाने के लिए ज्यादा घुमावदार रियर के साथ छोटे ओवरहैंग्स के साथ बड़े टायर भी मस्कुलर लुक को कंप्लीमेंट करते हैं।

कलर ऑप्शन

नई इनोवा हाइक्रॉस सुपर व्हाइट, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, सिल्वर मेटैलिक, एटिट्यूड ब्लैक माइका, स्पार्कलिंग ब्लैक पर्ल क्रिस्टल शाइन, अवंत गार्डे ब्रॉन्ज मेटैलिक और एक रोमांचक नए रंग ब्लैकिश एजहा ग्लासलेक में उपलब्ध है। काले और दो नए रंगों चेस्टनट और ब्लैक और डार्क चेस्टनट में इंटीरियर, एडवांस्ड और प्रीमियम लुक देता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें