Dainik Savera Times

Himachal: कुल्लू में ‘आंगन का उत्सव’: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, नन्हे बच्चों से किया संवाद

कुल्लूः भाजपा के द्वारा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए देशभर में कई कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इसी कड़ी में इन दिनों कुल्लू में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा “आंगन का उत्सव” कार्यक्रम चलता जा रहा है, जिसमें अलग अलग आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के साथ ही यहां आने वाले नन्हे बच्चों से भी संवाद साधा जा रहा है।

ऐसे में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगघाटी के कालंग, दोगरी तथा झकड़ेल स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में “आंगन का उत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने और नन्हे-मुन्ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर भाजपा से पूर्व में रहे प्रत्याशी नरोतम ठाकुर और कुल्लू सदर मंडल के सम्मानीय अध्यक्ष श्रवणलाल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुशाल ठाकुर , पूर्व उपप्रधान हेमसिंह ठाकुर , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल सोलंकी , जगदीश, अंकित, अक्षय और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नरोतम ठाकुर ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हमारे समाज की उस महत्वपूर्ण कड़ी का हिस्सा हैं, जो बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके समर्पण और मेहनत का सीधा संबंध हमारे देश के भविष्य से है। ऐसे में आज के यही नन्हे बच्चे आने वाले वर्षों में युवा शक्ति बनेंगे और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान पीढ़ी सबसे बड़ी शक्ति होगी।

इसी भावना के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने और उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि हमारा संकल्प है कि हर बच्चा स्वस्थ हो, हर मां स्वस्थ हो और हमारी आने वाली पीढ़ी मजबूत हो। क्योंकि यही स्वस्थ बचपन, विकसित भारत की मजबूत नींव बनेगा.

📍 Location: Kullu (Kullu)

Exit mobile version