भरमौर: गद्दी समुदाय से सम्बंध रखने वाली धर्मशाला की अंजलि शर्मा द्वारा 31 मार्च 2023 को दक्षिण अफ्रीका की 5895 मीटर ऊंची माउंट किलिमंजारो नामक चोटी पर चढकर फतह हासिल की है। अंजलि शर्मा द्वारा गद्दी संस्कृति के प्रसिद्ध महिला परिधान लुआंचडी में इस चोटी पर पहुंचकर तिरंगा फहराया जो कि पूरे गद्दी समुदाय के लिए गर्व की बात है इस बहादुर लडकी द्वारा न की अपने समुदाय का नाम रोशन किया है बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी रोशन हुआ है। इस भारी भरकम परिधान में चोटी पर पंहुचना किसी भी करिश्में से कम नहीं है जैसे -जैसे इस बहादुर लडकी का शोशल मिडिया पर विडियो वायरल हो रहा है वैसे -वैसे लोगों द्वारा इसकी बहादुरी को भी सराहा जा रहा है। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लोगों द्वारा इस बहादुर लडकी द्वारा चोटी पर फतह हासिल करने पर व शोशल मिडिया पर इसे बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
