Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला के आइस स्केटिंग रिंक में पांच साल बाद एनुअल कार्निवल का हुआ आयोजन

January 18, 2024

शिमला के आइस स्केटिंग रिंक में पांच साल बाद एनुअल कार्निवल का हुआ आयोजन

शिमला: हिमाचल की राजधानी शिमला के आइस स्केटिंग रिंक में लगभग पांच वर्ष के बाद स्केटिंग के जिमखाना में एनुअल कार्निवल का आयोजन हुआ। राज्य के युवा सेवा एवं खेल मंत्री यादवेंद्र सिंह गोमा ने बुधवार देर शाम को हुए इस एनुअल कार्निवल में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर प्रतिभागियों को सम्मानित किया। एनुअल कार्निवल में स्केटिंग की अलग-अलग छः मनोरंजक स्पर्धाएं हुई, जिसमें फैंसी ड्रेस, एग्जिबिशन हॉकी मैच, फ्री एंड फैंसी स्पर्धा, जॉइंट व्हील, चौन टेग शामिल हैं।

वहीं टॉर्च लाइट टैटू मशाल के साथ स्केटिंग मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर खेल मंत्री यादविंदर सिंह गोमा ने स्पर्धाओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिमला का आइस स्केटिंग रिंक हिमाचल की ऐतिहासिक धरोहर में से एक है इसको संजोए रखना सरकार का काम है। युवाओं के लिए भी अपनी प्रतिभा निकालने के लिए यह बेहतरीन मंच है।

आइस स्केटिंग क्लब की तरफ से आर्टिफिशियल आइस स्केटिंग को लेकर एक प्रपोजल सरकार को भेजा गया है जिसको लेकर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। ताकि यहां पर इसी तरह की गतिविधियां आयोजित की जा सके। गौरतलब है कि 1920 में बने शिमला आइस स्केटिंग रिंक में प्राकृतिक रूप से बर्फ जमती है, जिसमें स्केटिंग का स्केटर सर्दी के मौसम में खासा आनंद उठाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें