Site icon Dainik Savera Times

Indian Air Force में फ्लाइंग आफिसर बने Anubhav Parmar का गांव पहुँचने पर गांववासियों ने किया भव्य स्वागत

दौलतपुर चौक: भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग आफिसर बने अनुभव परमार का पैतृक गांव कुनेरन पहुँचने पर भव्य स्वागत किया। परिजनों सहित गांववासियों ने ख़ुशी का इजहार करते हुए कहा की अनुभव परमार का वायुसेना में सेनाधिकारी के रूप में शामिल होने से उन्हें गर्व है। इस मौके पर फ्लाइंग अफसर अनुभव परमार ने कहा की भारतीय वायुसेना में शामिल होना मेरे लिए फख्र की बात है। उन्होंने कहा की उनके परिवार में दादा स्व. कै. मेहर सिंह परमार फर्स्ट डोगरा, पारिवारिक दादा जगदेव सिंह 1962 की लडाई में शहीद, दादा जगवीर सिंह, कर्नल कृष्णपाल सिंह चंजोतरा व चाचा कर्नल अमित परमार सिख रेजिमेंट, कै. संदीप परमार 15 ग्रेनेडियर्स में सेवाएं दे चुके है। जिससे उन्हें भी सेना में देश सेवा करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य को पाया जा सकता है। कड़ी मेहनत, लगन व लक्ष्य को हासिल करने का जूनून हो तो मंजिल दूर हो ही नहीं सकती ।

Exit mobile version