
नई दिल्ली/हिमाचल: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर कोलंबिया यूनिवर्सिटी में दिए गए पर बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी की अर्थव्यस्था की समझ शून्य है और वो “सुर्खियोफोबिया” जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं जो सिर्फ झूठ बोलकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “राहुल गांधी “सुर्खियोफोबिया” जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें सुर्खियों में बने रहने की लत लग चुकी है और इसी के चलते वो हर दिन कुछ ऐसी बात करते हैं कि वो चर्चा में बने रहें। इनका जनाधार तो बचा नहीं, लेकिन झूठ बोलकर, सनसनी फैला कर कैसे जनविचार पर कब्जा किया जाये राहुल गांधी इसी फ़िराक़ में रहते हैं। ये पहली बार नहीं है, राहुल गांधी जब-जब किसी प्रायोजित कार्यक्रमों में विदेश जाते हैं वो भारत, भारतीयता और भारत के एक चुने हुए प्रधानमंत्री जो की दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं उनका मज़ाक़ बनाते हैं। यह राहुल गांधी की कुंठा ही तो है कि जब देश में कोई उनकी बात ना सुन रहा हो तो विदेश में प्रायोजित कार्यक्रम करवाओ और सस्ती लोकप्रियता के लिए हल्के बयान दो। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए एक सुनियोजित तरीक़े से विदेशी सरजमीं से राहुल गांधी ने भारत को बदनाम करने का ठेका ले रखा है। राहुल गांधी हरेक साल विदेशों की गुप्त और सार्वजनिक यात्राएं करते हैं । अपने विदेशी दोस्तों, विदेशी हैडलर्स से मिलते हैं और इनके सारे दोस्त और हैंडलर्स एंटी इंडिया माइन्ड्सेट वाले हैं और भारत के खिलाफ नई साजिशें रचते हैं। राहुल गांधी अपनी पार्टी भारत के लोकतंत्र के लिए एक liability हैं और जल्द ये अपने handlers के लिए भी liability साबित होंगें”
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेश यात्रा पर कोलंबिया की यूनिवर्सिटी में एक साजिश के तहत भारत को बदनाम करने के लिए अनर्गल बयान, झूठे वक्तव्य और बेबुनियाद बातें कहते जो कि अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। आखिर भारत की विकास यात्रा से राहुल गांधी को इतनी नफ़रत क्यों है? राहुल गांधी कहते हैं, “India is sitting on an economic disaster.” राहुल गांधी अकेले ऐसे नेता और भारत के नागरिक होंगे, जिन्हें ऐसा लगता है कि भारत की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है जबकि सच्चाई ये है कि भारत की रियल GDP ग्रोथ अप्रैल-जून 2026 में 7.8 प्रतिशत रही है, IMF के मुताबिक, भारत की GDP ग्रोथ 7% है, जबकि चीन की ग्रोथ का अनुमान 4.5% है। यूएसए 2.3%, रूस 0.9%, जापान 0.75%, जर्मनी 1.32%, यूके 1.27% है”
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “अक्टूबर 2026 में देश का सकल GST संग्रह ₹2.31 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 22.9 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही अक्टूबर में 15.621 करोड़ ई-वे बिल जारी होना देश में बढ़ती आर्थिक गतिविधियों, व्यापारिक लेन-देन और माल की आवाजाही का स्पष्ट संकेत है। ये आंकड़े बताते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था निरंतर विस्तार कर रही है और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है। 2026 में दिवाली के अवसर पर देशभर में ₹7 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार होना भारतीय उपभोक्ताओं की बढ़ती क्रय शक्ति और बाजार की मजबूती को दर्शाता है। राहुल गांधी देश की अर्थव्यवस्था को लेकर देश और विदेश में नकारात्मक विमर्श खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह तक 717 अरब डॉलर से अधिक के मजबूत स्तर पर बना हुआ है”
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “राहुल गाँधी आज जिस पत्रकार के साथ मिलकर भड़ास निकाल रहे थे उसका नाम है Lydia Polgreen यह वही पत्रकार है जो शुरू से ही जम्मू कश्मीर के मामले में भारत विरोधी propaganda फैलाता रहा है । 12 अगस्त 2010 को New York Times में एक लेख छपा था Indian Forces Face Broader Revolt in Kashmir और लिखने वाला और कोई नहीं Lydia Polgreen उस समय देश में सोनिया गाँधी राहुल गाँधी के इशारे पर चलने वाली कांग्रेस सरकार थी और इस आर्टिकल में ऐसी ऐसी बातें लिखी गई हैं जो सीधे सीधे भारत के खिलाफ़ हैं और आतंकवादियों के समर्थन में लिखी गयी। देश जानना चाहता है कि ये सभी भारत विरोधी राहुल के यार दोस्त कैसे बन जाते हैं”
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “राहुल गांधी, भय भ्रम और झूठ की राह पर चलते हुए देश को अराजकता और अविश्वास के गर्त में धकेलना चाहते हैं जबकि उनकी बातों और आरोपों में लेश मात्र भी सच्चाई नहीं है। राहुल गांधी अपने विदेशी आकाओं के इशारों पर विदेशी सरजमीं का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों को चलाने और अपने कुटिल एजेंडे को चलाने में लगा रहे हैं जिसकी जितनी भर्त्सना की जाय कम है।
📍 Location: शिमला (शिमला)