Site icon Dainik Savera Times

सांसद Anurag Thakur ने मध्य रेलवे मुख्यालय व सीएसएमटी का किया निरीक्षण

हमीरपुर : सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद की सार्वजनिक लेखा समिति (पीएसी) के सदस्यों के साथ आधिकारिक अध्ययन दौरे के दौरान मध्य रेलवे मुख्यालय और ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) का दौरा किया। अनुराग ठाकुर पीएसी के सदस्य हैं। इस दौरान समिति के सदस्यों ने वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मध्य रेलवे क्षेत्र में चल रहे बुनियादी ढांचा विकास कार्यों, परिचालन दक्षता तथा रेलवे के आधुनिकीकरण से जुड़ी पहलों की समीक्षा की।

सीएसएमटी के निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, यात्रियों की अधिक संख्या के प्रभावी प्रबंधन तथा इस ऐतिहासिक धरोहर स्थल की स्थापत्य विरासत के संरक्षण से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली गई। यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब सार्वजनिक लेखा समिति रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं और स्वच्छता से संबंधित नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट के मुद्दों की भी समीक्षा कर रही है। समिति ने रेलवे से यात्री सुविधाओं से जुड़े विषयों पर जवाब मांगे हैं।

आधिकारिक निरीक्षण और प्रशासनिक समीक्षा के बाद समिति के सदस्य मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे और दर्शन कर पूजा-अर्चना की। अध्ययन दौरे के माध्यम से समिति सदस्यों को रेलवे की कार्यप्रणाली, यात्री सुविधाओं और आधारभूत ढांचे से जुड़े विषयों का प्रत्यक्ष अवलोकन करने का अवसर मिला।

Exit mobile version