Site icon Dainik Savera Times

अनुराग ठाकुर लगातार पांचवीं बार बनेंगे सांसद और देश में बनेगी तीसरी बार मोदी सरकार :- नितिन ठाकुर

विकसित भारत संकल्प यात्रा आज नगरोटा सूरिया के साथ लगते देहरा विधानसभा की हरिपुर पंचायत में पहुंची। ग्राम पंचायत हरिपुर के पंचायत प्रतिनिधि और आम जनमानस ने विकसित भारत संकल्प यात्रा/ मोदी की गारंटी की गाड़ी का जोरदार स्वागत किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम हरिपुर पंचायत के प्रांगण में हुआ ओर सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के मौके पर संयोजक ,भाजपा जिला प्रवक्ता नितिन ठाकुर, भाजपा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष जसवीर गुलेरिया, स्थानीय प्रधान राकेश कुमार आदि ने मोदी सरकार की 2014 में सरकार बनने के बाद जितनी भी सरकारी योजनाएं बनी उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अनेकों लाभार्थी इस सभा में उपस्थित से उनसे भी चर्चा की और जो व्यक्ति इन योजनाओं से छूट गऐ थे मौके पर ही उनकी जानकारी उपलब्ध करवाई गई ताकि आने वाले समय में उन वंचित सभी पात्र लोगों को भी इन योजनाओं का लाभ दिया जाएगा ।

इस यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी की गाड़ी के तहत आयुष्मान योजना के लाभार्थी, उज्ज्वला योजना के लाभार्थी, किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी, स्वच्छ भारत के तहत शौचालय लाभार्थियों ,से चर्चा की।साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ,डाक विभाग की टीम, सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारी/ अधिकारी वहां उपस्थित थे। उन्होंने भी सरकार की नीतियों ब योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को उपलब्ध करवाई ।

उसके उपरांत प्रधान राकेश कुमार के माध्यम से 2047 तक विकसित भारत बनाने की प्रतिज्ञा/शपथ जनता को दिलाई। इस यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष जसवीर गुलेरिया, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शिवेंद्र सैनी ,युवा मोर्चा महामंत्री प्रिंस चौधरी, ग्राम केंद्र प्रभारी संदीप शर्मा, भाजपा के बरिष्ठ कार्यकर्ता गिरधर शर्मा ,पूर्व प्रधान चिरंजी लाल चौधरी, भाजपा कार्यकर्ता विजेंद्र गुलेरिया, डॉ अरविंद ,कमलजीत सिंह , सुमन देवी ,गूगली देवी, कमलेश कुमारी ,निर्मल कांता, निर्मला ठाकुर ,युवा मोर्चा से सुनील वर्मा, निशेश शर्मा, अमित डोगरा ,अंकुश विशिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version