अमृतसर: दीवाली और गुरुपर्व के अवसर पर पटाखों की बिक्री के लिए जिला अमृतसर में अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक शाम 5 बजे तक जिले के सभी सेवा केंद्रों में आवेदन जमा करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि निर्धारित समय के दौरान प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी। नियमों के अनुसार योग्य पाए जाने वाले आवेदनों में से अस्थायी पटाखा बिक्री लाइसेंस जारी करने के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर के अनुसार, लाइसेंस जारी करने के लिए ड्रॉ 13 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे जिला प्रशासनिक परिसर अमृतसर के कमरा नंबर 168, मीटिंग हॉल में निकाला जाएगा। उन्होंने इच्छुक लोगों से अपील की कि वे निर्धारित तारीख और समय के भीतर सेवा केंद्रों के माध्यम से अपने आवेदन जमा करवाएं।
डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि पटाखों की बिक्री और लाइसेंस जारी करने से संबंधित सभी निर्धारित नियमों एवं शर्तों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट amritsar.nic.in पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...