मंडी: बाल विकास परियोजना अधिकारी, मण्डी-सदर जितेंद्र सैनी ने बताया कि ग्राम पंचायत मगर पाधरू के आंगनवाड़ी केंद्र मगर और ग्राम पंचायत गोडा गागल के आंगनबाड़ी केंद्र गागल-1 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरा जाना है, जिसके लिए इच्छुक व पात्र स्थानीय महिला उम्मीदवारों से सादे कागज पर आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
इन पदों के लिए केवल वही महिला उम्मीदवार पात्र होंगी जिनकी आयु आवेदन जारी होने की तिथि को 18 से 35 वर्ष के बीच हो और वे हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी हों। इसके साथ ही उम्मीदवार का नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे परिवारों की सूची में दर्ज होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार का बारहवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त प्रार्थी के परिवार की सालाना आय ₹50,000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिसके सत्यापन के लिए तहसीलदार या नायब तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगाना होगा।
योग्य महिला उम्मीदवार अपने पूर्ण विवरण के साथ सादे कागज पर लिखे आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित 24.10.2026 तक कार्यालय बाल विकास परियोजना, मण्डी-सदर, जिला मण्डी में जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभाग के दूरभाष संख्या 01905-225540 पर अथवा संबंधित पर्यवेक्षक या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है।
📍 Location: Mandi (Mandi)
मेष: दिन शुभ रहेगा...