
Apprenticeship Fair in Sundernagar, 10 Youths Selected : कुल्लू। युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (निशक्त व्यक्तियों), सुंदरनगर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (PM-NAPS) के तहत प्रशिक्षुता मेले का आयोजन किया गया।
मेले में 70 से अधिक युवाओं ने भाग लिया, जबकि साक्षात्कार और मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद 10 युवाओं का प्रशिक्षुता पदों के लिए चयन किया गया। आयोजन में 11 प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों सहित स्थानीय उद्योगों के प्रतिनिधि शामिल हुए। साक्षात्कार एवं मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद 10 युवाओं का प्रशिक्षुता पदों के लिए चयन किया गया। अंजुला अग्रवाल ने युवाओं को तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्थान द्वारा युवाओं को प्रशिक्षुता एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के प्रयासों की सराहना की।
संस्थान के प्रधानाचार्य इंजी. विजय कुमार चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को उद्योगों से जोड़ने और उनके कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षुता से युवाओं को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है, जो उनके बेहतर करियर निर्माण में सहायक है औऱ उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी युवाओं को कौशल विकास, प्रशिक्षुता एवं रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत रहेगा। औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भागीदारी का आश्वासन दिया।