Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वां नदी पर 560 मीटर लम्बे पुल के निर्माण को स्वीकृति : Indu Goswami

December 15, 2023

स्वां नदी पर 560 मीटर लम्बे पुल के निर्माण को स्वीकृति : Indu Goswami

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में ऊना जिला के पंडोगा और त्युरी के बीच स्वां नदी पर 560 मीटर लम्बे पुल के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राज मार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने राज्यसभा सांसद इन्दु बाला गोस्वामी को एक प्रश्न के उत्तर में शुक्रवार को दी। गोस्वामी ने बताया की 50.60 करोड़ रुपए लागत से निर्मित होने बाले इस पुल के निर्माण को पांच अक्टूबर 2023 को केन्द्रीय सड़क और ढांचागत फण्ड की उपयोजना सेतु बंधन स्कीम के अन्तर्गत बितीय स्वीकृति प्रदान की गयी है तथा इस पुल के निर्माण के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को पहली क़िस्त जारी कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि नाबार्ड योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में 807.68 करोड़ की योजनाएँ स्वीकृत की गई हैं जिसमे में 44 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के निर्माण के लिए 334.99 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गए हैं। केंद्रीय वित राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक नाबार्ड योजना के अन्तर्गत वॉटर शेड बिकास कार्यक्रम की पचास परियोजनाओं के लिए 26.84 करोड़ की ग्रांट सहायता स्वीकृत की गई है जिससे राज्य में 38,732. 65 हैक्टर भूमि को सिंचित किया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक नाबार्ड योजना के अन्तर्गत जनजातीय विकास प्रोग्राम की 14 परियोजनाओं के लिए 21.357 करोड़ रुपयं की बितीय सहायता स्वीकृत की गई है जिससे 3708 जनजातीय परिवारों को रोजगार के साधन उपलब्ध हुए हैं। नाबार्ड योजना के अन्तर्गत 147 किसान उत्पादक संगठनों को अब तक 13.01 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गए हैं। कृषि क्षेत्र विकास फण्ड के अन्तर्गत किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उपज को बढ़ाने के लिए 14 परियोजनाओं को 2.25 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नाबार्ड योजना के स्वयं सहायता समूहों के लिए 31 मार्च 2023 तक 1312 कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम आयोजित किए गए हैं तथा इसके अतिरिक्त 75 माइक्रो एंटरप्राइज डेवलपमेंट प्रोग्राम और 28 लाइवलीहुड एंटरप्राइज डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें