Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

एशियन कबड्डी विजेता खिलाड़ियों को मिलेंगे 15-15 लाख : Vikramaditya Singh

October 27, 2023

एशियन कबड्डी विजेता खिलाड़ियों को मिलेंगे 15-15 लाख : Vikramaditya Singh

कुल्लू (सृष्टि) : हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह शुक्रवार को ढालपुर मैदान पहुंचे और उन्होंने देवी देवताओं के शिविर में जाकर उनका आशीर्वाद भी ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने देव समाज के प्रतिनिधियों के साथ भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को भी सुना। वहीं उन्होंने देव समाज को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार देव समाज के हित में है और देवी देवताओं से संबंधित जो समस्याएं हैं। उनका भी जल्द से जल्द निदान किया जाएगा।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व में भी स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में देव समाज को महता दी गई थी और आज भी देव समाज प्रमुख है। देव समाज के कारण ही अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और लोग यहां देव संस्कृति के दर्शन करने के लिए यहां आते हैं। ऐसे में देवी देवताओं के सम्मान के लिए सरकार के द्वारा हर संभव कार्य किया जाएगा।

वहीं उन्होंने बताया कि कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए अब हर जिला में कोच तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा एशियाई गेम में गोल्ड मेडल महिला कबड्डी खिलाड़ियों को 15-15 लख रुपए भी प्रदेश सरकार की ओर दिए जाएंगे। खेलो इंडिया के तहत भी कुल्लू जिला में बॉक्सिंग का एक्सीलेंस केंद्र स्थापित किया जाएगा और आनी क्षेत्र में भी खेल स्टेडियम बनाने के लिए प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा आने वाले समय में ग्रामीण ओलंपियाड के माध्यम से भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा तथा नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए भी सरकार लगातार काम कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें