हिमाचल डेस्कः शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के 387 पदों के लिए मामले आयोग को भेज दिए गए हैं। 937 टीजीटी की भर्ती राज्य चयन आयोग ने पूरी कर ली है, और चयनित उम्मीदवारों को दूरदराज के स्कूलों में तैनात किया जाएगा।
शनिवार को सुंदरनगर के राजकीय उच्च पाठशाला अलसु में उन्होंने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत बनी कला एवं शिल्प प्रयोगशाला, एकीकृत विज्ञान प्रयोगशाला तथा पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया। 35.27 लाख रुपये की लागत से बने इन भवनों से पहले निजी भवनों में चल रही कक्षाओं की समस्या समाप्त हो गई। निर्माण नवंबर 2024 में शुरू होकर एक वर्ष में बीएसएनएल ने पूरा किया।
मुख्य घोषणाएं और उपलब्धियां
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार में शिक्षा विभाग में रिकॉर्ड भर्तियां हुईं। सुंदरनगर में पहले 45 स्कूल अध्यापक-रहित थे, अब कोई नहीं।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य राजकुमार, एसडीएम अमर नेगी, डीएसपी भारत भूषण, उपनिदेशक यशवीर धीमान, मुख्याध्यापक मनी राम ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...