Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल के धुंधी पुल के पास हिमस्खलन, मनाली-केलांग मार्ग बंद

शिमला: हिमाचल के मनाली-केलांग मार्ग रविवार रात हिमस्खलन होने के कारण बंद रहने से सड़क के दोनों वाहनों की आवाजाही बंद हो गयी।


लाहौल जिला आपदा प्रबंधन ने हिमस्खलन के बाद वाहनों की आवाजाही रोक दी। मनाली-केलांग मार्ग बंद होने की सूचना सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को डेढ़ घंटे के बाद बहाल किया गया। मनाली-केलांग मार्ग को बीआरओ ने रात 11ः30 बजे बहाल कर दिया। अटल टनल रोहतांग के आसपास भारी बर्फबारी हुई है। ऐसे में कई जगहों पर हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मार्ग को अब यातायात बहाल कर दिया है।

Exit mobile version