Site icon Dainik Savera Times

सुक्खू डायमंड स्टेट्स समिट में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित

शिमला/नयी दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को रविवार को नेटवर्क 18 समूह ने नयी दिल्ली में आयोजित डायमंड स्टेट्स समिट-2025 में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया है।

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर और देश का समृद्धतम राज्य बनाने की परिकल्पना को साकार करने के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वह संरचनात्मक सुधारों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिससे अभूतपूर्व परिणाम सामने आने के साथ-साथ राज्य में वित्तीय स्थिरता भी आएगी। उन्होंने कहा कि संघीय ढांचे पर राज्यों का अधिकार हैं और प्रदेश सरकार हिमाचल के अधिकारों और विकास के लिए धन की आवश्यकताओं के लिए लड़ाई लड़ रही है।

ये भी पढ़ें- Bank Holiday Alert: अगले हफ्ते ये 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय रहते निपटाएं जरूरी काम

Exit mobile version