Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

करसोग में सितंबर में 10 स्थानों पर आयोजित होंगे आयुष्मान आरोग्य एवं निक्षय शिविर

September 4, 2026

करसोग में सितंबर में 10 स्थानों पर आयोजित होंगे आयुष्मान आरोग्य एवं निक्षय शिविर

करसोग: खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि राज्य सरकार के दिशा निर्देश में करसोग विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयुष्मान आरोग्य शिविर-सह-निक्षय शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को उनके घर-द्वार के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ टीबी की जांच एवं जागरूकता को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 सितंबर को ग्राम पंचायत ठाकुर ठाना, 10 सितंबर को ग्राम पंचायत रिछणी, 15 सितंबर को ग्राम पंचायत सेरी, 17 सितंबर को ग्राम पंचायत बलिधार, 19 सितंबर को ग्राम पंचायत शाहोट, 22 सितंबर को ग्राम पंचायत खादरा, 24 सितंबर को ग्राम पंचायत थाच थर्मी, 26 सितंबर को ग्राम पंचायत नांज, 29 सितंबर को ग्राम पंचायत चौरीधार तथा 30 सितंबर को ग्राम पंचायत केलोधार में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ टीबी संबंधी जांच एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाएगा। शिविरों में रेडियोग्राफर जय सिंह, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक लोभ सिंह ठाकुर तथा आईसीटीसी काउंसलर नंदा शर्मा सेवाएं प्रदान करेंगे।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायत प्रधानों से भी शिविरों की व्यापक रूप से जानकारी एवं प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठा सकें।

📍 Location: Mandi (Mandi)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें