Site icon Dainik Savera Times

कांगड़ा वैली कार्निवाल में शिरकत करेंगे बब्बू मान, प्रशासन ने बढ़ाए सुरक्षा इंतजाम

Babbu Mann

Babbu Mann

हिमाचल डेस्कः धर्मशाला पुलिस मैदान में हो रहे कांगड़ा वैली कार्निवाल में पंजाबी गायक बब्बू मान शिरकत करेंगे। इस शो को लेकर भारी भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना है। अधिक संख्या में लोगों के आने को देखते हुए आयोजकों ने प्रशासन के निर्देश पर मंच के सामने बीआईपी और बीबीआईपी कुर्सियों को छोड़कर डोम में लगी सभी पिछली कुर्सियां हटा दी हैं। श्रमिकों ने दिन में ही पंडाल से कुर्सियां निकाल लीं।

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मंच और डोम के ठीक सामने लगे मिक्की माउस तथा जंपिंग ट्वाय को सीढ़ियों के पास हटा दिया है। मुख्य द्वार के सामने पार्क वाहनों को भी हटाया गया है। अभी से पुलिस मैदान के आसपास सड़कों पर वाहन खड़े नहीं होने दिए जा रहे। कचहरी से पुलिस मैदान तक संध्या के दौरान बड़े वाहनों को जाने से रोकने की तैयारी है।

बीबीआईपी क्षेत्र सहित मंच के पास बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई है। बब्बू मान धर्मशाला पहुँच चुके हैं और सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को कांगड़ा कार्निवाल के लिए आमंत्रित किया है। भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

Exit mobile version