Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: बद्दी में पुलिस की 4 मसाज सेंटरों पर कार्रवाई, 10 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

February 14, 2026

Himachal: बद्दी में पुलिस की 4 मसाज सेंटरों पर कार्रवाई, 10 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

हिमाचल डेस्कः प्रदेश की पुलिस ने बद्दी के दावत चौक के पास स्थित एक कॉम्प्लेक्स में चल रहे चार मसाज सेंटरों पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें 4 संचालक और 6 अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 17 युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित हिरासत में लिया गया।

ये भी देखें :-

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8:45 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक साथ चार टीमों का गठन कर छापेमारी की। चारों मसाज सेंटरों में एक साथ दबिश देकर युवतियों को रेस्क्यू किया गया और उन्हें थाने लाया गया। उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें सुपुर्द करने की प्रक्रिया की जा रही है।

छापेमारी के दौरान पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान और डीएसपी योगराज चंदेल भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि मसाज सेंटरों की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मसाज सेंटर संचालकों समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मसाज सेंटर के नाम पर अवैध गतिविधियों में शामिल प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें