Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकारी दफ्तरों में जींस और टी-शर्ट पहनने पर रोक, आदेश पर कर्मचारियों ने मांगा समय

October 30, 2023

सरकारी दफ्तरों में जींस और टी-शर्ट पहनने पर रोक, आदेश पर कर्मचारियों ने मांगा समय

शिमला (गजेंद्र): बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में सरकारी फरमान जारी हुआ जिसके तहत कहा गया है कि प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में काम कर रहे कर्मचारियों को दफ्तर फॉर्मल कपड़ों में पहुंचना होगा। इस दौरान जींस और टी-शर्ट पहनने पर खासतौर से मनाही की बात की गई। अब इसको लेकर अब सचिवालय कर्मचारी महासंघ ने कहा है कि कर्मचारी इसके लिए तैयार है, लेकिन उन्हें इसके लिए कुछ समय दिया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारियों पर भी इस नियम को लागू करने की बात कही है।

हिमाचल प्रदेश सेवाएं कर्मचारी संगठन के प्रधान संजीव शर्मा ने कहा कि पहले भी ड्रेस कोड को लेकर कुछ ऐसा ही फरमान जारी किया गया था। तब भी कर्मचारियों ने ट्राउजर सिलवाए और जीन्स टी-शर्ट पहन कर कार्यालय आना बंद कर दिया था. मगर उस वक्त कुछ अधिकारियों ने ही जीन्स पहन कर आना शुरू कर दिया, जिसके बाद कर्मचारियों ने भी इसका अनुसरण करना शुरू किया। उन्होंने कहा की सरकार अगर यह फरमान लागू करना चाहती है, तो उन्हें कम से कम दो महीनों का समय दिया जाए। ताकि कर्मचारी जरूरी इंतजामात कर सके। इसके आलावा उन्होंने कहा की नियम केवल छोटे कर्मचारियों पर ही लागु न हो अधिकारियों पर भी लघु किया जाए।

वहीं संजीव शर्मा ने कहा कि इससे इतर अगर सरकार ड्रेस कोड रखना चाहती है, तो इसके लिए भी कर्मचारी तैयार है, लेकिन इसके लिए उन्हें भत्ता दिया जाए। उन्होंने कहा की प्रदेश में सर्दियां रहती है और कम से कम दो वर्दियां आवश्यक हो जाती है। ऐसे में वर्दी का खर्चा है 25000 तक पहुंच जाएगा, जिसका बोझ कर्मचारियों पर डालना ठीक नहीं है, लेकिन अगर सरकार केवल जींस और टीशर्ट पहनने की ही मनाही करती है, तो इसके लिए कर्मचारियों को केवल कुछ समय देना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें