Site icon Dainik Savera Times

BBMB प्रबंधन ने किया अलर्ट जारी; कभी भी छोड़ा जा सकता है पंडोह डैम से पानी

हिमाचल: बीबीएमबी प्रबंधन ने अलर्ट जारी कर कहा है कि कभी भी पंडोह डैम से पानी छोड़ा जा सकता है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ब्यास नदी के किनारे न जाने की सलाह दी गई है। तापमान बढ़ने के कारण पहाड़ों पर बर्फ पिघल रही है। इस कारण ब्यास नदी के जलस्तर में लगातार ईजाफा हो रहा है। इस कारण पंडोह डैम के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यही कारण है कि डैम से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर अलर्ट जारी किया गया है।

Exit mobile version