हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में आज बीजेपी के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जिसमे हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना विशेष रूप से शामिल हुए, जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री वरिंदर कवर सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए स्थापना दिवस की शुरुआत पार्टी का झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ शुर हुआ और आए हुए अतिथिओ का स्वागत किया गया। इस दौरान स्थापना दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपना संबोधन आए हुए सभी पार्टी वर्करों और नेताओ ने सुना मीडिया से रूबरू होते हुए।
हिमाचल बीजेपी प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की आज देश भर में सभी कार्यकर्ता और सभी पार्टी से जुड़े लोग भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता और शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा जिस प्रकार हम अपने परिवार में बच्चों का जन्मदिन मनाते हैं उसी प्रकार हम पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। आज हमारी सरकार के 8 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है और 9 वर्ष में हम प्रवेश कर चुके हैं 9 वर्षों में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विकास योजना पर हम चर्चा करेंगे और लोकसभा चुनावों में पहले से और ज्यादा सीटें जीत सके इस पर भी चर्चा की जाएगी।
