Site icon Dainik Savera Times

वफादारी की मिसाल: बर्फ में 4 दिन तक मालिक के शव की रखवाली करता रहा कुत्ता

Dog Bharmour

Dog Bharmour

हिमाचल डेस्कः चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में ट्रेकिंग के दौरान दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई, जहां भारी बर्फबारी और माइनस तापमान के बीच एक कुत्ता अपने मालिक के शव के पास चार दिनों तक डटा रहा।

रेस्क्यू टीम को जब पीयूष नामक युवक का शव मिला, तो उसका कुत्ता वहीं बैठा मिला और किसी को शव के पास नहीं जाने दे रहा था। बताया जा रहा है कि कुत्ता लगातार शव की निगरानी करता रहा। बाद में रेस्क्यू टीम ने कुत्ते को भी सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पीयूष के शव और जीवित कुत्ते को हेलिकॉप्टर के जरिए भरमौर लाया गया।

वहीं, पीयूष के साथ गए दूसरे युवक का शव भी भरमाणी माता के पहाड़ों में मिला, जिसे हेलिकॉप्टर के माध्यम से वापस लाया जा रहा है। दोनों युवक आपस में चचेरे भाई थे। वे बर्फबारी के दौरान वीडियो शूट करने के लिए ट्रेकिंग पर गए थे और अपने साथ कुत्ते को भी ले गए थे।

ये भी देखें :-

रेस्क्यू के लिए प्रशासन ने झोंकी पूरी ताकत

भरमौर क्षेत्र में लापता दोनों युवकों की तलाश के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया। सेना के हेलिकॉप्टरों ने हवाई तलाशी ली, जबकि एसडीआरएफ ने हाईटेक ड्रोन की मदद से जमीनी स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। स्थानीय लोगों ने भी अभियान में सहयोग किया।

सेना ने भरमाणी माता, कुकड़ू कंडा और सिमरा धार जैसे दुर्गम इलाकों में करीब एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन किया। घने जंगलों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते रेस्क्यू टीम को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अंततः दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए।

ये भी पढे़ं :- J&K: बांदीपोरा में CRPF की 45वीं बटालियन के बैरक में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

Exit mobile version