Site icon Dainik Savera Times

शिक्षा मंत्री ने किया विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन, निरीक्षण और उद्घाटन

Bhoomi Pujan for development projects : शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल के शुराचली क्षेत्र के प्रवास के दौरान भोलाड़ में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं को गति दी। उन्होंने 8.60 करोड़ रुपये की क्यारा-भौवां सड़क का भूमिपूजन, निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण और 3 लाख रुपये से निर्मित जिम का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक जिला स्तरीय राथल मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर देवताओं का आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं। इसके अंतर्गत उन्होंने 8 करोड़ 60 लाख से स्त्रोन्नत वाली क्यारा भौवां सड़क का भूमि पूजन किया, साथ ही 1 करोड़ 87 लाख रूपये से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलाड़ के निर्माण कार्य निरिक्षण किया और भोलाड़ में 3 लाख रूपये से निर्मित एक जिम का उद्घाटन भी किया। सड़कें है पहाड़ों की जीवन रेखा रोहित ठाकुर ने बताया कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कों का निर्माण एक ज़रूरी और महत्वपूर्ण कार्य है। क्यूंकि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते सड़क निर्माण से ही गांव-गांव तक विकास कार्य पूरे किये जा सकते है और मूलभूत आवश्यकताओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। बागवानी बहुल क्षेत्र होने के कारण सड़कों का महत्व और भी बढ़ जाता है क्यूंकि सड़को के माध्यम से ही बागवान समय पर अपने उत्पाद को बाजार तक पहुंचा सकता है। इसलिए वह सड़कों को पहाड़ों की भाग्य रेखा की संज्ञा देते है। इसी दृष्टिकोण से आज उनके विधानसभा में 182 नई सड़को का निर्माण हुआ है और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। उन्होंने बताया की वर्तमान में जुब्बल नावर कोटखाई के अंतर्गत लोकनिर्माण विभाग के अधीन 550 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर है जिसके तहत विभिन्न सड़कों और भवनों का निर्माण हो रहा है। *शुराचली क्षेत्र से है विशेष सम्बन्ध* उन्होंने बताया कि शुराचली से उनका एक भावनात्मक और पारिवारिक सम्बन्ध है और यहाँ के विकास को वह सदैव प्राथमिकता देते हैँ। इस क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण और मुख्य मार्ग सरस्वती नगर झड़ाशली मार्ग को 17 करोड़ रुपये की लागत से स्त्रोन्नत किया जा रहा है।
Exit mobile version