Site icon Dainik Savera Times

सोमवार को वाहनों के लिए बहाल होगा भूतनाथ पुल, अस्थाई पार्किंग में भी मिलेगी वाहन पार्किंग की सुविधा

जिला कुल्लू के मुख्यालय सरवरी में भूतनाथ पुल अब 5 साल के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए शुरू हो जाएगा। इसके अलावा सरवरी में 1000 वाहनों की अस्थाई पार्किंग भी जनता को समर्पित की जाएगी। इसी विषय को लेकर सीपीएस सुंदर ठाकुर ने सरवरी में भूतनाथ पुल व पार्किंग का भी निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी विकास कार्य धीमी गति से चल रहे हैं उन्हें जल्द पूरा किया जाए। ताकि इसका लाभ कुल्लू की जनता को मिल सके। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि भूतनाथ पुल बीते 5 सालों से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ा हुआ था। ऐसे में कांग्रेस ने सत्ता में आते ही सबसे पहले इसकी मरम्मत का कार्य शुरू किया और अब इसके मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। अब सोमवार को इस पुल से हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। सुंदर ठाकुर ने कहा कि सरवरी में भी अस्थाई पार्किंग का निर्माण कर दिया गया है। दशहरा उत्सव में हजारों की संख्या में वहां कुल्लू पहुंचते हैं और उन्हें वाहन पार्किंग के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब यहां पर वाहनों की पार्किंग तैयार कर ली गई है और सोमवार को इसे भी जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके अलावा नगर परिषद कुल्लू के तहत जो जो विकास कार्य चल रहे हैं।उन्हें भी जल्द पूरा करने के बारे में निर्देश जारी किए गए हैं।

Exit mobile version