Site icon Dainik Savera Times

यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, दिवाली पर HRTC चलाएगा स्पेशल बसें

सुंदरनगर (गजेंद्र) : नवंबर का महीना शुरू हो चुका है। इसी माह दीपों का पर्व दीपावली और भैयादूज भी आता है। ऐसे में त्योहारी सीजन में बाहरी राज्यों से घर आने वालों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने की एचआरटीसी ने भी तैयारी कर ली है। जिला मंडी के लिए त्योहारी सीजन के चलते दिल्ली व चंडीगढ़ से 10 और 11 नवंबर को विशेष बसें चलाई जा रही हैं।

We are now on WhatsApp. Click to join

गौरतलब है कि जिला के विभिन्न हिस्सों के लोग देश के विभिन्न राज्यों में नौकरी करते हैं, जो कि त्योहारी सीजन में घर आते हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निगम की ओर से ऐसे लोग अपने घर निगम की परिवहन सेवाओंं का लाभ उठाते हुए आए और परिवार सहित त्योहार मनाएं। इसके लिए निगम ने तैयारी कर ली है। मंडी आने के साथ वापसी पर भी निगम की ओर से विशेष तौर पर बसों की व्यवस्था की गई है। राजकुमार पाठक, डिप्टी डीएम, एचआरटीसी मंडल सुंदर नगर ने बताया कि स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे।

Exit mobile version