Site icon Dainik Savera Times

बजीरबावड़ी के पास HRTC बस व बाइक की आपसी टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत 

रामपुर बुशहर: रामपुर बुशहर के साथ लगते वजीर बावड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर एक मोटरसाइकिल सवार  का एचआरटीसी की बस के साथ एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। स्थानीय पुलिस मौका पर पहुंच चुकी है। मृतक की पहचान चांद पुत्र सलीम वीपीओ व तहसील देवबंद, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष, थाना रामपुर में मामला दर्ज किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब शाम 5 बजे के करीब एचआरटीसी की बस कुमारसैन की और रामपुर से जा रही थी तभी बजीरबावड़ी नामक स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर एक मोटरसाइकिल टकरा गई। जिस कारण उसमें स्वार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना लोगों ने रामपुर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हो चुकी है। और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल भेज दिया गया है।

Exit mobile version