हिमाचल डेस्कः कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए चर्चित गोलीकांड के मुख्य आरोपी और शार्प शूटर अजय कुमार पुत्र प्रेम सिंह, निवासी झज्जर (हरियाणा), पुलिस हिरासत से फरार हो गया है।
ये भी पढे़ं :-
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर पुलिस की टीम कुछ दिन पहले आरोपी को पेशी के लिए हरियाणा के झज्जर स्थित अदालत लेकर गई थी। अदालत में पेशी पूरी होने के बाद जब पुलिस टीम उसे वापस बिलासपुर ला रही थी, तभी दिल्ली-हरियाणा सीमा के निकट टिकरी बॉर्डर क्षेत्र में आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया।
कई राज्यों की पुलिस को किया गया अलर्ट
आरोपी के फरार होने के बाद हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों की पुलिस एजेंसियों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस की विशेष टीमें उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। घटना के संबंध में हरियाणा में भी मामला दर्ज किया गया है।
दो पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच शुरू
इस गंभीर लापरवाही के मामले में आरोपी को अदालत ले जाने और वापस लाने की जिम्मेदारी संभाल रहे दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पंचायती राज एवं शहरी निकाय चुनावों के दौरान इस घटना को सार्वजनिक नहीं किया गया था। अब मामला सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
गौरतलब है कि अजय कुमार पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए बहुचर्चित गोलीकांड में शामिल होने का आरोप है। मामले की जांच में उसकी भूमिका अहम मानी जा रही थी और वह न्यायिक हिरासत में जेल ट्रायल पर था। उसकी फरारी से जांच और गिरफ्तारी प्रक्रिया को बड़ा झटका लगा है।
ये भी पढे़ं :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...