Site icon Dainik Savera Times

Accident: बिलासपुर में बड़ा हादसा, दो कारों में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत

हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर ज़िले में आज सुबह किरतपुर–मनाली फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बता दें कि आमने-सामने हुई दो कारों के बीच इस टक्कर में एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। यह दुर्घटना चंडीगढ़ नंबर और उत्तर प्रदेश नंबर की दो कारों के बीच हुई।

चंडीगढ़ नंबर की कार में सवार सभी यात्री घायल

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से एम्स कोठीपुरा पहुंचाया गया। चंडीगढ़ नंबर की कार में चालक सहित कुल छह लोग मौजूद थे। हादसे में चालक शुभम (25) पुत्र संजय कुमार, निवासी चक्का जोगिंद्रनगर, गंभीर रूप से घायल हो गया था, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य यात्रियों को उपचार दिया जा रहा है।

यूपी नंबर की कार के यात्री सुरक्षित

दूसरी ओर, यूपी नंबर की कार में बैठे चार लोग हादसे से सुरक्षित बताए जा रहे हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: Himachal Weather Update: कोहरे का अलर्ट जारी, न्यूनतम तापमान 10° से नीचे फिसला

पुलिस ने नियंत्रण संभाला, यातायात बहाल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पर्यटन एवं यातायात पुलिस थाना भगेड़ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर कुछ ही देर में फोरलेन पर यातायात पुनः सुचारू कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच जारी है और आगामी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही, लेकिन स्थिति अब सामान्य है।

Exit mobile version