हिमाचल डेस्कः बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में मुस्लिम समुदाय के 15 वर्षीय किशोर ने 5 वर्षीय हिंदू बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को खेतों में ले जाकर अपराध करते हुए आरोपी को बच्ची के पिता ने देख लिया।
ये भी पढ़ें :-
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। शनिवार देर रात पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति के बीच आरोपी को चुपके से हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने शनिवार सुबह पीड़ित बच्ची का उसके माता-पिता की मौजूदगी में मेडिकल परीक्षण करवाया। आरोपी किशोर का भी मेडिकल परीक्षण किया गया है। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को रविवार को सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा।
प्रशासन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
ये भी पढ़ें :-

