Site icon Dainik Savera Times

Bilaspur Police ने 41.13 ग्राम चिट्टे सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

बिलासपुर (गजेंद्र) : बिलासपुर जिला के थाना बरमाणा के तहत पंजगाई में एक व्यक्ति से 41.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने गुप्त सूचना पर पुनित उर्फ पिंटू के घर पर रेड़ की, लेकिन घर अंदर कुछ नहीं मिला। पुलिस ने घर के बहार आंगन में तलाशी ली तो एक लकड़ी की चारपाई के नीचे एक प्लास्टिक का लिफाफा मिला, तो पुलिस ने उसे खोल कर देखा तो उसमें 41.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और आरोपी की खिलाफ थाना बरमाणा में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की डीएसपी मदन धीमान ने पुष्टि की है।

Exit mobile version