Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधेयक से टूटेगा पेपर लीक का नेटवर्क, जीतेगा युवाओं का भरोसा : अनुराग ठाकुर

July 29, 2026

विधेयक से टूटेगा पेपर लीक का नेटवर्क, जीतेगा युवाओं का भरोसा : अनुराग ठाकुर Bill will stop paper leaks : शिमला। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में कहा कि सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस कानून से पेपर लीक माफिया पर कड़ी चोट होगी, युवाओं का भरोसा मजबूत होगा और ईमानदार अभ्यर्थियों को न्याय सुनिश्चित किया जा सकेगा।

आतंकवाद से भी सख्त कानून लाएगी सरकार : अनुराग

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि परीक्षा में धांधली, पेपर लीक, यह किसी आतंकवाद और माओवाद से कम खतरनाक नहीं हैं।इसका इलाज भी हम ही करेंगें क्योंकि हर मर्ज की दवा मोदी सरकार के पास है और जब मामला देश के युवाओं और उनके भविष्य का है तो यह सरकार युवाओं की सरकार है और युवाओं के हित में हम हर जरूरी और कड़े कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज इस देश के युवा और मोदी सरकार एक प्लेटफार्म पर खड़े हैं और हमारे एक इरादे भी स्पष्ट हैं कि हम एक ऐसा कानून लायेंगें जो टेरोरिज्म के खिलाफ बने के कानून से अधिक कठोर होगा। इसी उदेश्य से हमने 2024 में बने कानून में संशोधन कर इसे और भी मजबूत बनाया है जो इस सदन के सामने पेश किया है।

पेपर लीक से देश की व्यवस्था प्रभावित

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ पेपर लीक महज छात्रों का जीवन बर्बाद नहीं होता है, यह देश के ecosystem और administrative system को बर्बाद भी करता है । भाजपा और NDA सरकार चिंतन भी करती है और कार्यवाई भी करती है, और कानून भी बनाते हैं। जिन्होंने पूरे पचपन साल साठ सालों तक पूरे ठाठ के साथ इस देश पर राज किया उन्होंने तो कोई कानून नहीं बनाया मगर 2024 में देश को पहला Anti-Cheating Law देने का काम हमने किया और अगर आज उस कानून को और भी कठोर बनाने की माँग उठी तो वह भी हमने ही किया। आज भारत में कॉलेज से लेकर यूनिवर्सिटी, आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपलआईटी, एम्स की संख्या में जो इजाफा हुआ है वह मोदी सरकार की देन है।  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें