Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP की प्रचंड बहुमत के साथ तीन राज्य में जीत की शानदार हैट्रिक: अर्चना चौहान

December 3, 2023

BJP की प्रचंड बहुमत के साथ तीन राज्य में जीत की शानदार हैट्रिक: अर्चना चौहान

सुजानपुर (गौरव जैन) : भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर (Hamirpur) महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान (Archana Chauhan) ने कहा देश में भाजपा के ग्राफ में इजाफा हुआ है, राजस्थान और मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ की प्रबुद्ध जनता ने एक बार फिर अपना विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर जिताया है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तथा उनकी टीम का कहना है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई हुई है, जिनका भरपूर लाभ वहां की प्रबुद्ध जनता को मिला है। आज उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को चार राज्य के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाकर जीत का तोहफा दिया है।

उन्होंने कहा कांग्रेस की झूठ की गारंटियों के आगे राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ की जनता ने विकासात्मक योजनाओं को महत्व दिया है और झूठी गारंटियो को नकारा है तथा उन्होंने कहा देश में एक ही गारंटी चलती है वह है मोदी सरकार के विकास की सच्ची गारंटी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह तथा स्टार प्रचारक रहे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को बधाई और प्रबुद्ध जनता का भाजपा में विश्वास जताने के लिए आभार प्रकट किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें