जोगिंदर नगर (राजीव बहल) : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि जोगिंदर नगर के कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार हो जाएं। साथ ही समितियों का गठन कर धरातल पर काम के लिए जुट जाएं। पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता ही हैं और यह साफ है की मंडी ही नहीं, बल्कि हिमाचल की चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत का बिगुल बजेगा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत मंडी संसदीय क्षेत्र के जोगिंदर नगर में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
जोगिंदर नगर पहुंचने पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं से यह भी आग्रह किया कि जोश में होश को खोना नहीं है। भाजपा की केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। जनता को भाजपा सरकार ने प्रताड़ित कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पिछले चुनावों की समीक्षा करें और जो बूथ कमजोर रहे हैं, इस बार उन पर जरूर बढ़त होनी चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने की बात भी कही।उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि जो कार्यकर्ता अपने बूथ पर बढ़त दिलाएगा उसे प्रदेश सरकार में उचित मान सम्मान दिया जाएगा और उनकी हर एक शिकायत का निवारण के साथ साथ उनके कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा व्यक्तिगत टिप्पणियों से बाज आए अन्यथा इसके परिणाम घातक होंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर व्यक्तिगत टिपाणियां करने पर आई तो उनको इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
बैठक में जोगिंदर नगर के प्रभारी रमेश ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर, राकेश चौहान, राकेश धरवाल, बिमला चौहान व ऐक्स सर्विस मैन लीग के मेजर राणा आदि ने भी अपने विचार रखे l इस बैठक में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनव चंदेल, जिला महासचिव नरेश खनोरिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरव ठाकुर, उमेश ठाकुर, अंजना ठाकुर, राजेंद्र चौहान, ज्ञान चंद, चंदर पॉल, बीरबल, शुचिका, कमला रमन बहल, विवेश, कुशल, आदि सैंकडों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे l
