Site icon Dainik Savera Times

भाजपा को लगा बड़ा झटका, युवराज कपूर सहित दर्जनों समर्थकों ने पार्टी छोड़ी

मंडी: भारतीय जनता पार्टी को करसोग विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा झटका लगा। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा टिकट के दावेदार रहे अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष युवराज कपूर ने दर्जनों समर्थकों सहित कांग्रेस का दामन थाम लिया।

कपूर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू व लोक निर्माण मंत्री एवं लोकसभा उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने पटका पहना उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। उन्होंने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री की नीतियों में आस्था जताई है। इसी दौरान पूर्व आईपीएस जगत राम भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

Exit mobile version